इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर के इंटर-नेशनल मामलों के सलाहकार हुसैन शैख़ुल इस्लाम ने कहा है कि सीरिया को आतंकवादी गुटों से मुक़ाबला करने के लिये ईरान की मदद की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने अल-आलम टीवी चैनल से इंटरव्यु में ईरान द्वारा सीरियाई सरकार को हथियार उपलब्ध कराने पर आधारित दावों को रद्द करते हुए कहा कि सीरिया को ईरान के हथियारों की सहायता की आवश्यकता नहीं है और वह जंगी उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। दमिश्क़ में ईरान के पूर्व राजदूत हुसैन शैख़ुल इस्लाम ने यह बयान किया कि सीरियाई जनता की मानवीय सहायताएं करने को ईरान अपनी ज़िम्मेदारी समझता है और सीरियाई जनता की मानवीय सहायताएं करने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा। पार्लियामेंट स्पीकर के सलाहकार ने इसी प्रकार सीरिया के विरोधियों को अरब संघ की सदस्यता दिए जाने को असामान्य कार्यवाही बताया और कहा कि अरब संघ के घोषणापत्र के विपरीत सीरियाई पक्ष की अनुपस्थिति में यह फ़ैसला किया गया। उन्होंने कहा कि दो साल से जारी सीरिया संकट के बावजूद सरकार का बाक़ी रहना इस बात की स्पष्ट निशानी है कि जनता सरकार का भरपूर समर्थन करती है और आतंकवादियों से घृणा करती है। दमिश्क़ में सीरिया के पूर्व राजदूत का कहना था कि सीरिया में झड़पें आरंभ होने के समय से ही ईरान ने हिंसा की समाप्ति और ख़ून ख़राबे को रोकने पर बल दिया है क्योंकि ख़ून ख़राबे के ख़तरनाक परिणाम सामने आते हैं।
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
शैख़ुल इस्लामः आतंकवादियों से मुकाबले के लिये सीरिया सक्षम
31 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 404996
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर के इंटर-नेशनल मामलों के सलाहकार हुसैन शैख़ुल इस्लाम ने कहा है कि सीरिया को आतंकवादी गुटों से मुक़ाबला करने के लिये ईरान की मदद की आवश्यकता नहीं है......